मृदा परीक्षण के लिए कृषि विभाग ने लगाया शिविर

 

सुरेंद्र द्विवेदी

 

झांसी- मऊरानीपुर तहसील के प्राथमिक विद्यालय बरुआमाफ के प्रांगण में मऊरानीपुर कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण एवं उनके स्वास्थ्य कार्ड वितरण के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें राजकीय बीज भंडार प्रभारी भीकाराम कुशवाहा ने बताया कि मऊरानीपुर विकास खंड के ग्राम सितौरा एवं बरुआमाफ गांवों को प्राथमिकता के तौर पर मॉडल के रूप में चुने गए है। जिनमें किसानों की मिट्टी का परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जाएंगे। शिविर में भीकाराम कुशवाहा, शिवपाल सिंह टीए, हेमंत साहू टीए , बीटीएम हनुमत सिंह, हरिदास लैब टैक्नीशियन, कृषकगणों में उदयभान कुशवाहा, दीनदयाल ,शिवदयाल कुशवाहा ,रतिराम, नरेंद्र कुशवाहा ,ओमशंकर कुशवाहा, नंदकिशोर, लल्लू , प्रकाश , काशीराम ,चतुर्भुज, पंचू अहिरवार, हरप्रसाद, खचोरे अहिरवार, चंद्रभान, कमलेश, भागचंद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *