कंपनी के साथ सवा दो करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला 01 आरोपी कर्मचारी काबू।

संतोष कुमार यादव
गुड़गांव:- दिनांक 14.10.2023 को क्विकसन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार ने थाना साईबर अपराध पूर्व , गुरुग्राम में एक शिकायत इनकी कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी द्वारा उनकी कंपनी के खाते से लगभग 2 करोड़ 23 लाख रुपए के गबन करने के संबंध में दी। शिकायत के आधार पर थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
निरीक्षक जसवीर कुमार, प्रबंधक थाना साइबर अपराध पूर्व , गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 01 आरोपी को दिनांक 15.10.2023 को गुरुग्राम से काबू किया। आरोपियों की पहचान दीपक निवासी कैथल (आयु 28वर्ष ) के रूप मे हुई।
आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी ने टेलीग्राम ऐप के माध्यम से गूगल पर होटलों की रेटिंग करने के टास्क को पूरा करने के लिए 85000 रुपए इन्वेस्ट किये और बाद मे अधिक पैसे कमाने के लालच में कंपनी के बैंक खाता से भी लगभग 2 करोड़ 23 लाख रुपए टेलीग्राम बेस्ड टास्क में लगा दिए।
थाना साइबर पूर्व, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में तकनिकी साहयता का प्रयोग करके 10 बैंक अकाउंट को फ्रीज़ किया गया व सम्बंधित बैंको को नोटिस भेजकर 58,66,700 रुपए फ्रिज कराए गए।
आरोपी के कब्ज़ा वारदात मे प्रयोग किया गया 01 लैपटॉप और 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया है आगामी कार्यवाही के लिए आरोपियों को माननीय अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
