क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने के मामले में 02 आरोपी काबू, कब्जा से 40 हजार रुपयों की नगदी बरामद

संतोष कुमार यादव
गुड़गांव:- दिनांक 20.02.2023 को एक व्यक्ति ने थाना साईबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में एक शिकायत बैंक कस्टमर अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 60 हजार रुपए की ठगी करने के सम्बन्ध मे दी गई। इस शिकायत पर थाना साईबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में धारा 66D आईटी एक्ट व 419, 420, IPC के तहत अभियोग अंकित किया गया।
श्री सिद्धान्त जैन IPS, पुलिस उपायुक्त दक्षिण, गुरुग्राम के निर्देशन में व श्री विपिन अहलावत, सहायक पुलिस आयुक्त साईबर, गुरुग्राम के नेतृत्व में निरीक्षक शाहिद, प्रबंधक थाना साईबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए पुलिस तकनीकी की सहायता से उपरोक्त अभियोग में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने के मामले में संलिप्त 02 आरोपियों को आज दिनांक 19.10.2023 को सैक्टर-65, गुरुग्राम से काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान सोनू कुमार कुशवाहा (उम्र-21 वर्ष) व रमेश कुमार (उम्र-45 वर्ष) दोनों निवासी गाँव चकहन जिला छपरा, बिहार के रूप मे हुई।
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त अभियोग में शिकायतकर्ता/पीड़ित से ठगी गई राशि को इनके बैंक खाता में ट्रांसफर की गई थी।
पुलिस टीम द्वारा इनके (आरोपियों) के कब्ज़ा से 40 हजार रुपयों की नगदी भी बरामद की गई है। आगामी कार्यवाही के लिए आरोपियों को माननीय अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
