अमेजॉन/फ्लिपकार्ट डिलीवरी के नाम पर धोखे से व्हाट्सऐप का पासवर्ड प्राप्त करके धोखोधड़ी करने वाले 03 आरोपी काबू

सन्तोष कुमार यादव

अमेजॉन/फ्लिपकार्ट डिलीवरी के नाम पर धोखे से व्हाट्सऐप का पासवर्ड प्राप्त करके धोखोधड़ी करने वाले 03 आरोपी काबू,
कब्जा से 07 मोबाईल फोन व 08 डेबिट कार्ड्स बरामद। 

अंकित त्यागी नामक एक व्यक्ति ने थाना साईबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत इसका व्हाट्सप अकाउंट हैक करके 50000 रुपए का फ्रॉड करने के सम्बन्ध में दी। इस सम्बन्ध में थाना साईबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में धारा 66, 66D आईटी एक्ट व 419, 420, 204, 120B IPC के तहत अभियोग अंकित किया गया।
निरीक्षक सवित कुमार, प्रबंधक थाना साईबर पश्चिम, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए पुलिस तकनीकी की सहायता से उपरोक्त अभियोग में व्हाट्सप हैक करके ठगी करने वाले 03 आरोपियों दिनांक 03.10.2023 को गांव नवादा जमशेदपुर बिहार से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान मोहमद रिजवान (उम्र 24 वर्ष) गांव अमारी जिला नालंदा विहार (बिहार), शहह्बुदीन (उम्र 35 वर्ष ) गांव अस्थाना जिला शेखपुरा (बिहार) व मोहमद मोज्जमील गांव बिघा मोहल्ला जिला शेखपुरा (बिहार) के रूप मे हुई।
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी amazon/flipkart के कस्टमर अधिकारी बनकर लोगों के पास फोन करते है और ऑनलाईन डिलीवरी के नाम पर उनसे उनके व्हाट्सप के अकाउंट का otp लेकर उनके मोबाईल नम्बर से व्हाट्सप अकाउंट को एक्सेस करते है व उस व्हाट्सप अकाउंट पर उसी व्यक्ति की प्रोफाईल फोटो लगाकर उनके जानकारों के पैसे मांगते है व ठगी की वारदात को अंजाम देते है।
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपी मोहमद रिजवान व शहह्बुदीन लोगो के पास फोन करके ओटीपी के माध्यम से उनका व्हाट्सप अकाउंट लॉगिन करते है व आरोपी मोहमद मोज्जमील इन दोनों द्वारा ठगी गई राशि को बैंक खाते में ट्रांसफर करने के लिए बैंक खाता उपलब्ध करवाता है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से वारदात मे प्रयोग किए गए 07 मोबाईल फोन्स व 08 डेबिट कार्ड्स आरोपियों के कब्जा से बरामदकिए गए है।
अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *