लडकियों को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने व दास के रुप में आयात निर्यात करने वाले 2 आरोपी धरे गए

अभिषेक कुमार संवाददाता
लखनऊ:- बीते सोमवार को एक पीड़िता जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष है उसने एक लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से सआदतगंज पुलिस को बताया गया कि, पीड़िता की रिजवान से 2 साल से दोस्ती है, जो चारबाग लखनऊ में किराये पर रहता है रिजवान 2 साल से शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक शोषण करता आया है तथा 01.04.2023 को भी रिजवान ने पीड़िता के साथ चारबाग होटल में शारीरिक सम्बन्ध बनाया। उसके बाद रिजवान पीड़िता को बहला फुसलाकर बिजनौर ले गया जहाँ पर रिजवान ने पीड़िता को अपने दोस्त विकास पुत्र स्व० कप्तान सिंह निवासी मकड़ौली कला सूर्या कॉलोनी जनपद रोहतक हरियाणा के हाथों पैसे लेकर बेच दिया। उसके बाद विकास ने भी बगैर पीड़िता की मर्जी के उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये। पीड़िता किसी तरह जान बचाकर भाग कर थाना सआदतगंज आयी और लिखित प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराया। ”पीड़िता द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्तगण रिजवान पुत्र अज्ञात निवासी किराये का मकान चारबाग लखनऊ व विकास पुत्र स्व० कप्तान सिंह निवासी मकडौली कला सूर्या कालोनी जिला रोहतक हरियाणा के विरुद्ध थाना सआदतगंज में नियमानुसार मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसमें अभियुक्तगण रिजवान व विकास वांछित था ।
इस सम्बन्ध में यह तथ्य प्रकाश में आया कि, अभियुक्त रिजवान जनपद बिजनौर के थाना नूरपुर के अन्तर्गत ग्राम चांगीपुर का रहने वाला है, जिसका वास्तविक नाम वरूण सिंह पुत्र रमेश सिंह है। अभियुक्त वरूण सिंह पुत्र रमेश सिंह अम्बरगंज क्षेत्र में रहकर रूई धुनाई की दुकान पर काम करता था। अभियुक्त वरुण सिंह अपना नाम रिजवान बताकर गरीब लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाता है तथा उसे ले जाकर दूसरे के हाथ बेंच देता था। दिनांक 01.04.2023 को पीड़िता को भी अपने जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया तथा उसे बिजनौर ले गया जहाँ पीड़िता के साथ एक-दो दिन रहा। उसके बाद पीड़िता को ले जाकर हरियाणा में अन्य साथियों के माध्यम से विकास पुत्र स्व० कप्तान सिंह निवासी मकडौली कला सूर्या कालोनी जिला रोहतक हरियाणा के हाथ 1.50 लाख रूपये में बेच दिया, पीड़िता उपरोक्त के घर से बिना बताये जाने के सम्बन्ध में थाना सआदतगंज में दि 03.04.2023 को उसकी माँ द्वारा गुमशुदगी पंजीकृत कराया गया था, वरुण सिंह उर्फ रिजवान उपरोक्त पीडिता को बेचने के बाद नेपाल भाग गया था, वहीं से वजीरबाग थाना सआदतगंज की एक लडकी से वार्ता करता था जिसे बहला फुसलाकर बेचने की फिराक में अभियुक्त वरूण सिंह उर्फ रिजवान व विकास उपरोक्त थाना क्षेत्र में स्थित ट्रांसफार्मर के पास अम्बेडकर पार्क थाना सआदतगंज आये। दिनांक 18.04.2023 को थाना सआदतगंज की गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की लोकेशन व मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण वरूण सिंह उर्फ रिजवान व विकास उपरोक्त को थाना सआदतगंज क्षेत्रन्तर्गत स्थित ट्रांसफार्मर के पास से पकड़ लिया गया है। अभियुक्त विकास से सख्ती के साथ पूछताछ करने पर बताया कि “जो मेरे साथ वरूण सिंह है इसके द्वारा पीडिता को लखनऊ से ले जाकर रोहतक में मुझे बेचा था जिसको मैने एक लाख रूपये में खरीदा था उसी की तलाश में हम आये थे। दूसरे व्यक्ति वरूण सिंह उर्फ रिजवान से पूछताछ करने पर बताया कि मैं पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसाकर करीब 2 वर्षो से शारीरिक सम्बन्ध बना रहा था। 01.04.2023 को मैने उसको बुलाकर चारबाग में होटल में शारिरिक सम्बन्ध बनाये थे उसके बाद मैं पीड़िता को ले जाकर अपने दोस्त विकास को 1 लाख रूपये में बेचकर नेपाल भाग गया था, जहाँ से मै वजीरबाग की रहने वाली एक लड़की से वार्ता कर रहा था, जिसे बेचने तथा पीडिता की तलाश करने के लिए हम लोग यहाँ आये थे। अभियुक्तगण विकास तथा वरूण सिंह उपरोक्त की तलाशी से क्रमश: एक मोबाइल एन्ड्रायड ओपो ए+ तथा एक एन्ड्रायड मोबाइल ओपो ए1601 बरामद हुआ तथा गाडी के कागजात तलब किये गये तो दिखाने से नाकाम रहे जरिये ई-चालान एप वाहन नं0 एच आर 15 एफ 5913 को चेक किया गया तो वाहन स्वामी का नाम राम औतार पुत्र चरन सिंह नि० मोखरा खास जनपद रोहतक दर्शा रहा है गाड़ी को मौके पर ही सीज कर थाना प्रांगण में खड़ी कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण विकास व वरुण सिंह उर्फ रिजवान उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना सआदतगंज प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा, व0उ0नि0 सैय्यद अहमद मेंहदी जैदी, उ०नि0 सुशील कुमार यादव, कांस्टेबल कुलदीप कुमार कुशवाहा, आशीष कुमार पाल, गोविन्द राठी, प्रियांशु शुक्ला शामिल रहे।
