49 डायरेक्टर निर्विरोध चुने गए, 14 सीटों पर होगा मतदान

अनुज श्रोत्रिय
झांसी- विकास खंड बंगरा क्षेत्र अंतर्गत चल रहे सहकारी समिति के चुनाव में आज नाम वापसी के बाद 49 डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं तो वहीं 14 सीटों पर 18 मार्च को मतदान होना है। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है। विवरण में पता चला है कि सहकारी समिति रानीपुर में चिरकना, रानीपुर, सहकारी समिति उल्दन में चौकरी, पलरा, सहकारी समिति लारौन में कटेरा देहात प्रथम, कटेरा देहात द्वितीय, पडरा, सहकारी समिति नौटा में दरवटयाऊ, नौटा, राजगिर, सहकारी समिति सकरार में भिटौरा, सहकारी समिति कुआगांव में नबादा, बुढिया, बौढा प्रथम, पर मतदान होना है। सहकारी समिति खिसनी में सभी निर्विरोध चुने गए हैं। सहकारी समिति चुनाव में ब्लाक मुख्यालय बंगरा पर निर्वाचन अधिकारी के रूप में उल्दन पर कौशलेन्द्र सिंह चौहान, रानीपुर पर मथुरा प्रसाद पाल, खिसनी बुजुर्ग पर रविशंकर राजपूत, लारौन पर दिलीप कुमार, सकरार पर प्रेमसागर कन्नौजिया, नौटा पर विकास शर्मा, कुआगांव पर रमेश कुशवाहा, एवं समिति सचिवों में अरविंद कुशवाहा, नन्दकिशोर कुशवाहा, योगेन्द्र सिंह, संजय सिंह, अनूप यादव, अरूण कुमार, महेंद्र सिंह तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना उल्दन मुकेश सिंह चौहान, पुलिस चौकी प्रभारी बंगरा सुरेन्द्र सिंह, सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। नामांकन पत्रों की नाम वापसी शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई ।
