रोजगार मेले में 54 अभ्यर्थियों का किया गया चयन।

प्रीती कश्यप।

 

लखनऊ:- सहायक निदेशक (सेवा) मण्डल लखनऊ ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय 6 जे0सी0 बोस0 मार्ग लालबाग लखनऊ परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में 05 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया 71 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इन अभ्यर्थियों में से 54 का चयन किया गया। शशि तिवारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने अभ्यर्थियों से सेवायोजन पोर्टल पर लॉगइन कर सूचनाओं से अद्यतन रहने हेतु अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर हिमॉशु वर्मा सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर पूर्ण सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *