गुरुग्राम नगर निगम के 7000 हजार सफाई कर्मी हड़ताल पर 15 अक्तूबर को होने वाली आक्रोश रैली के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

संतोष कुमार यादव
गुरुग्राम:- छंटनीग्रस्त 3480 ठेका सफाई कर्मचारियों को बहाल करवाने की मांग को लेकर एक महीने से धरना-प्रदर्शन कर रहे नगर निगम के सात हजार सफाई कर्मचारियों ने बुधवार से हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारी नेताओं ने ऐलान किया है कि 15 अक्तूबर को रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा करेंगे।
सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को निगम के पुराने कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। हड़ताल की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम इकाई के प्रधान राम सिंह सारसर ने कहा कि निगम के कर्मचारियों ने स्थानीय विधायक सुधीर सिंगला, राकेश दौलताबाद निगम आयुक्त के आवास पर धरना दिया। इसके बाद भी निराशा ही हाथ लगी है। निगम के सभी नियमित, अनुबंधित, पंचायत के कर्मचारी, चौकीदार और विभिन्न प्रकार के ठेकों में लगे सभी कर्मचारियों ने बुधवार से पूर्ण रूप से काम बंद कर दिया है। हड़ताल से जनता को हो रही असुविधा के लिए निगमायुक्त और सरकार जिम्मेदार हैं।
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य सचिव नरेश मलक्ट और संघ की सह सचिव सुशीला देवी ने कहा कि सरकार ने वर्क आउट सोर्स का ठेका कर 3480 परिवारों के मुंह से निवाला छीनने का काम किया है।
केंद्र कमेटी के नेता सोनिया और संघ के जिला प्रधान राजेश बोहत ने कहा कि निगम के पांच हजार से ज्यादा कर्मचारी पैदल यात्रा करते हुए 15 अक्तूबर को पुराना आईटीआई मैदान रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली में पहुचेंगे। धरना-प्रदर्शन पर राज्य महिला सब कमेटी की सह कन्वीनर अनीता देवी, सदस्य रीना देवी ने कहा कि कर्मचारियों की छंटनी वापस होने और वर्क आउट सोर्स के सभी ठेके खत्म होने तक व अन्य मांगों का समाधान हो।
