311 ऐप के माध्यम से सफाई कर्मियों की उपस्थिति की योजना बनाई गई।


प्रीती कश्यप की रिपोर्ट।
लखनऊ:- नगर आयुक्त के निर्देशानुसार नगर की सफाई व्यवस्था सदृढ़ रखने हेतु सफाई व्यवस्था के सतत पर्यवेक्षण हेतु पर्यंवेक्षनीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया था की प्रातः 7:00 बजे नियत हाजिरी स्थल पर पहुंचकर क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराते हुए उनका क्षेत्र हदबंदी नोट करेंगे एवं मौके पर उनके द्वारा किए जाने वाले सफाई कार्य का निरीक्षण सुनिश्चित करते हुए अपनी स्थालीय फोटोग्राफ सहित उपस्थिति नगर निगम के 311 एप पर दर्ज कराएंगे। 17अक्टूबर 2022 को जोन-2 वार्ड हरदीन राय नगर का निरीक्षण अवधेश कुमार सिंह, अवर अभियन्ता द्वारा किया गया वार्ड मे कुल 66 कर्मचारीयो मे से 16 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। जोन-3 वार्ड अयोध्यादास द्वितीय का निरीक्षण रीता बाजपेई, अधीक्षक द्वारा किया गया वार्ड मे कुल 62 कर्मचारियो मे से 9 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। जोन-5 वार्ड रामजीलाल सरदार पटेल नगर का निरीक्षण सन्नी विश्वकर्मा, अवर अभियन्ता द्वारा किया गया। वार्ड मे कुल 97 कर्मचारियो मे से 2 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। जोन-6 वार्ड अम्बरगंज का निरीक्षण राम अचल, अधीक्षक द्वारा किया गया वार्ड मे कुल 63 कर्मचारियो मे से 3 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। जोन-7 वार्ड शंकरपुरवा प्रथम का निरीक्षण शिल्पी सिंह, अवर अभियन्ता द्वारा किया गया वार्ड मे कुल 80 कर्मचारियो मे से 3 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये, उपरोक्त पर्यवेक्षणीय अधिकारियो द्वारा 311 ऐप के माध्यम से फोटोग्राफ लगाकर उपस्थिति दर्ज की गयी।
