मंडलीय कला उत्सव का आयोजन,विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित।

प्रीती कश्यप
लखनऊ:- बगंला बाजार में स्थित पायनियर मोंटेसरी इन्टर कॉलेज में मगंलवार को मंडल स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर,लखीमपुर खीरी व हरदोई जनपदों से चुने हुए लगभग 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ देव स्तुति एवं राम वन्दना से हुआ। कला उत्सव प्रतियोगिता की दस विधाओं जैसे शास्त्रीय गायन, लोक गायन, वादन, नृत्य अभिनय, दृश्यकला, आदि के लिए उत्तर प्रदेश के बेहतरीन कलाकारों ने निर्णायक के रूप में अपनी भूमिका निभायी। रंगारंग प्रदर्शन के पश्चात् विविध जनपदों से आये हुए सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक विधा में एक बालक और एक बालिका लखनऊ मण्डल से चुना गया। इस समारोह में शिक्षा निदेशक माध्यमिक सरिता तिवारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक सुरेन्द्र कुमार तिवारी, उप शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ० दिनेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय दिनेश सिंह राठौर, आशीष सिंह, आकांक्षा पाठक, सूचिका नोटानी, शर्मिला सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह ,आशुतोष वर्धन ,संजीव राय, विकास अवस्थी, कुसुम वर्मा, राखी अग्रवाल, शुभी अग्रवाल, अरुण मिश्रा उपस्थित रहे।
