लखनऊ पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान।

लखनऊ पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान।

आशीष तिवारी की रिपोर्ट:-

लखनऊ:- पुलिस आयुक्त लखनऊ एवं संयुक्त पुलिस लखनऊ कानून एवं व्यवस्था के दिशा निर्देश पर काम कर रही पुलिस ने डॉ० वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल महानगर में लखनऊ पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान। पुलिस ने डॉ० वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे में बताते हुए और 18 साल से कम उम्र के बच्चों को गाड़ी चलाने पर आवश्यक कार्यवाही के बारे में जानकारी दी और छात्र छात्राओं ने जानकारी प्राप्त कर अपने घरवालो को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। यातायात निरीक्षक सुधाकर द्विवेदी ने छात्रों से सड़क सुरक्षा पर चर्चा करी और छात्रों से क्विज के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया ट्रैफिक वार्डन अंशु दीक्षित ने बैनर के माध्यम से छात्रों को ट्रैफिक लाइट, जेब्रा लाइट, स्टॉप लाइन तथा सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी यातायात टीम प्रभारी रविंद्र नाथ तिवारी व उनकी टीम ने यातायात जागरूकता के पैंपलेट बांटकर लोगों को किया जागरूक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *