नशे की लत बनी ब्लाइंड मर्डर।
नशे की लत बनी ब्लाइंड मर्डर।

आशीष तिवारी की रिपोर्ट:-
लखनऊ:- पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा बीते 20 नवंबर को आरोपियों ने दिया था घटना को अंजाम 10 दिन के अन्दर बीकेटी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी एस आर कॉलेज से बीटेक का छात्र है आरोपी अजय भार्गव भले ही कितना भी शातिर क्यों ना हो पुलिस की गिरफ्त से बाहर नहीं जा सका ऐसा ही मामला था। बीकेटी थाना क्षेत्र के भैसामाउ रेलवे क्रॉसिंग के पास का जहां बीते 20 नवंबर को एक व्यक्ति को पहले तो ओवरडोज नशा कराया गया और उसके बाद हेलमेट से वार कर उसके सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई और फिर क्या था खुद को बचाने के लिए झूठी कहानी रच दी लेकिन इस कहानी का पर्दाफाश करते हुए डीसीपी नॉर्थ की बीकेटी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों का नाम विशाल वर्मा और अजय भार्गव है। ब्लाइंड मर्डर केस मामले में पुलिस को कामयाबी बहुत आसानी से नहीं मिली है। 10 दिन की कड़ी मेहनत, मशक्कत के बाद पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि इन दोनों आरोपियों ने मृतक अनुराग को ओवरडोज नशे का सेवन कराया जब वह नशे में बेसुध था उसी समय इन लोगों का विवाद हुआ। इन आरोपियों को एहसास हो गया कि अब इसकी जान नहीं बच पाएगी ऐसे में दोनों आरोपियों ने मिलकर मृतक अनुराग को सड़क के किनारे फेंक दिया। और मोटरसाइकिल की चाबी निकाल कर ले गए पुलिस को शक हुआ कि आखिर मोटरसाइकिल की चाबी कहां है। जिसके बाद इस पूरे मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझाना शुरू कर दिया और अंत में इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी नार्थ एस० एम० कासिम आब्दी ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुराग ने अजय भार्गव के टेबलेट को किसी को गिरवी रख दिया था। जिसको लेकर इन सभी लोगों का वाद विवाद हुआ जिसमें हेलमेट लगने से अनुराग के सिर पर चोटें आई पोस्टमार्टम में भी गंभीर चोटों का जिक्र किया गया।पुलिस ने करीब 10 दिन बाद इस मामले का खुलासा करते हुए इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
