मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत संपन्न हुई 98 जोड़ों की शादियां।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत संपन्न हुई 98 जोड़ों की शादियां।

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट:-
लखनऊ:- विकासखंड माल के अन्तर्गत सीएम यूपी योगी आदित्यानाथ के द्वारा जन कल्याणकारी योजना के तहत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मोहनलालगंज एवं केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायिका विधानसभा मलिहाबाद जयदेवी कौशल व कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में ब्लॉक प्रमुख माल रामदेवी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष विकास किशोर आशू, ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा, प्रधानसंघ अध्यक्ष अखिलेश उर्फ अंजू सिंह, ब्लॉक प्रमुख मीनू वर्मा, बीडीओ मलिहाबाद रवीन्द्र मिश्रा, बीडीओ काकोरी अमित सिंह परिहार, अमरेश मौर्य सहित ब्लाकस्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कौशल किशोर ने पूजन करके इस कार्यक्रम का सुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में कुल 98 जोड़ों ने भाग लिया, 98 जोड़ों की शादियां 2 बार में संपन्न कराई गई, यह कार्यक्रम ब्लॉक माल में सुबह 11 बजे प्रारंभ हुआ, विवाह हिंदू रीति रिवाजों से संपन्न कराने के लिए पंडितो को बुलाकर पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर संपन्न कराया गया। आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सभी वर-वधुओं को अपना आर्शीवाद देकर उनके सुखमय जीवन की कामना की। वहीं समाज कल्याण अधिकारी उन्नाव श्रृष्टि अवस्थी, संभू, रवि, विवेक शर्मा, पवन वर्मा, अनुज गुप्ता, अमित कुमार, आशीष मिश्रा, सतगुरू, आलोक सक्सेना इत्यादि लोगों ने मंत्री कौशल किशोर को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।
साथ ही केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने नशा न करने के लिए भी सभी को जागरूक किया, और सभी वरों को भी जागरूक किया कि अब तक जो भी नशा किया वो ठीक नहीं अब से आप लोग नशा नहीं करेंगे, उन्होंने वहां उपस्थित जनता से बताया की मेरे पुत्र की मृत्यु नशे की वजह से हुई थी, और मैं चाहता हूं कि जिस तरह मेरे पुत्र आकाश किशोर उर्फ जैबी की मृत्यु नशा करने से हुई है उस तरह कोई अन्य व्यक्ति इसकी चपेट में ना आए, कौशल किशोर ने बताया कि 31 दिसंबर 2022 की रात 11 बजकर 59 मिनट पर जब नए वर्ष का आगमन होगा तब देश की 10 करोड़ से ज्यादा जनता संकल्प करेगी कि हम नशा नहीं करेंगे, उन्होंने कहा कि इस नए वर्ष पर नशा मुक्त भारत बनाने के लिए जो भी सरकारी दफ्तर थाने, तहसील, ब्लॉक, हॉस्पिटल इत्यादि हैं वहां के सभी कर्मचारी व अधिकारी 1 जनवरी 2023 की सुबह सभी से संकल्प कराएं कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का नशा न करे, उन्होंने वहां उपस्थित वर व वधू के परिजनों को यह भी बताया कि भले ही क्यों न आपकी बेटी की शादी अधिक उम्र में हो मगर आप लोग यह तय कर लो अपनी बेटियों की शादी उसी लड़के से करोगे जो नशा नहीं करता हो जो आपकी बेटी को विधवा नहीं होने देगा।
