इटियाथोक पुलिस ने चोरी के माल के साथ शातिर चोर को पकड़ा।

 

गोंडा से ब्यूरो रिपोर्ट नदीम अहमद

 

गोंडा:- एसपी गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के लिए जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान भिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त विष्णु कुमार शुक्ला उर्फ लल्लू को गिरफ्तार कर जमा तलासी में एक किलो 20 ग्राम नाजायज गांजा व चोरी के 40 किलो ग्राम चावल, 38 किलो ग्राम गेहूँ, एक गैस सिलेण्डर एल्युमिनियम का पतीला चोरी के दो बोरा गेहूँ, 2334 रुपया के सिक्के चोरी के 700 रु0 नगद व एक हैंड पाईप की हैंडिल बरामद किया गया। अभियुक्त ने अलग अलग स्थानो से चोरी की थी। जिसके संबंध में थाना इटियाथोक में एफ आई आर पंजीकृत था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तारकर्ता टीम,उप निरीक्षक धर्मराज शर्मा मय टीम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *