”बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं” के तहत आत्मनिर्भर बनाये जाने के लिए कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
प्रीती कश्यप।
लखनऊ:- जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार के मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ केजरीवाल के नेतृत्व में ”बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” योजनान्तर्गत कोविड-19 से प्रभावित निराश्रित महिलाओं, हिंसा से पीड़ित महिलाओं तथा निराश्रित एवं परित्यक्ता महिलाओं को रोजगार, कौशल विकास एंव लाभार्थीपरक योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाये जाने के लिए ”समर्थ” कार्यक्रम का आयोजन बीते बुधवार को समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक विकास भवन परिसर सर्वोदय नगर लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ द्वारा करते हुये प्रतिभाग करने वाली लाभार्थी महिलाओं को सम्बोधित करते हुये कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया, जिसमें कार्यक्रम को 03 भागों में वर्गीकृत करते हुये रोजगार, कौशल विकास व लाभार्थीपरक योजना के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं कों लाभान्वित होने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिंव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व लीड बैंक मैनेजर आदि अधिकारी उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में स्वावलम्बन कैम्प में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, ज्ञान डेयरी, अस्मा हुसैन इस्टिटूयट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, जन शिक्षण संस्थान, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन (रेमण्ड टेलरिंग सेण्टर), महिन्द्रा गु्रप, उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बार्ड, Vee Kay Villas, HCL Foundation, Piramal Finance, Sars infrabuildcom.Pvt.Ltd, एस0जी0 बिल्डर, बोरा पालीक्लीनिक (Fashion Desigers), जिला नगरीय विकास अभिकरण, श्रम विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, बैंक ऑफ बड़ौदा के अन्तर्गत स्वरोजगार विकास संस्थान, कैनरा बैंक के अन्तर्गत सूचना प्रौद्योगिक संस्थान, बैंक ऑफ इण्डिया के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम, उद्यान एवं खाद्य प्रंसस्करण विभाग, संधारणीय विकास लक्ष्य आदि के द्वारा अपना स्टॉल लगाते हुये प्रतिभाग किया गया। मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से भारत विकास मन्त्रालय द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान के 2 नये कौशल विकास प्रशिक्षण के बैच (Beauty Care Asistance, Vute Care), का शुभारम्भ किया गया, इसके अतिरिक्त रेमण्ड टेलरिंग के 01 प्रशिक्षण बैच का भी चयन किया गया, साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से 62 महिलाओं को सेवायोजित करने की कार्यवाही भी पूर्ण की गयी, जिसका विवरण निम्नवत् हैं-महिन्द्रा गु्रप- 03 महिलायें, Piramal Finance 01 महिलायें, एस0जी0 बिल्डर- 15 महिलायें, सेब सिटी (चिकन कारी)-30 महिलायें, पृथ्वी इनोवेशन- 10 महिलायें, आर0पी0 इण्टरप्राइेजज- 03 महिलायें। कुल – 62 महिलायें। समर्थ कार्यक्रम के अन्तर्गत ही प्रतिभाग करने वाली महिलाओं के द्वारा विभिन्न संस्थानों से विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु अपना पंजीकरण कराया गया, जिसका विवरण निम्नवत् हैं- उ0प्र0 कैशल विकास मिशन(रेमण्ड टेलरिंग सेण्टर) -38 महिलायें, जन शिक्षण संस्थान- 40 महिलायें, अस्मा हुसैन इस्टिटूयट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी-10 महिलायें, पृथ्वी फाउन्डेशन- 53 महिलाये, तुलसी फाउन्डेशन- 05 महिलाये, बैंक ऑफ बड़ौदा (स्वरोजगार विकास संस्थान)- 57 महिलायें। कुल- 203 महिलायें।कैम्प में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा 08 दिंव्यांगजनों को ट्राई साईकिंल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत ही लाभार्थीपरक योजनाओं में निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, वृद्वावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों के आवेदन पत्र भरवाये गये तथा जिला सेवायोजन विभाग द्वारा योग्य अभ्यर्थियों के सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण करने की कार्यवाही भी कार्यक्रम स्थल पर ही की गयी। जनपद लखनऊ में महिलाओं के लिये एक ही स्थल पर रोजगार, प्रशिक्षण व लाभार्थीपरक योजनाओं से लाभन्वित करने की अपने आप में एक विशेष सार्थक पहल की गयी।
