विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन की हुई शुरुआत।
विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन की हुई शुरुआत।

ब्यूरो झांसी अनुज श्रोत्रिय की रिपोर्ट
झांसी:- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद में शिक्षक दल के नेता सुरेश कुमार त्रिपाठी ने प्रदेश से आये हजारों शिक्षकों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। कल रात से अपने नेता के नामांकन में शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी जिलों से शिक्षकों ने अपना डेरा झांसी में जमा लिया था। इलाइट चौराहा पर स्थित लक्ष्मी गार्डन में सभी शिक्षकों ने सभा की। जिसमें गोरखपुर शिक्षक खण्ड क्षेत्र के शिक्षक विधायक ध्रुव त्रिपाठी, पूर्व विधायक जगवीर किशोर जैन, पूर्व विधायक हेम सिंह पुण्डीर, प्रमोद मिश्रा, पूर्व विधायक सुभाष शर्मा, ठाकुर प्रसाद यादव, इन्द्राशन सिंह, नरेन्द्र वर्मा आदि सभी प्रदेश पदाधिकारी ने नामांकन सभा को सम्बोधित किया। इस मौके पर सुरेश कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित शिक्षकों को अपने सम्बोधन में कहा कि 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन से आच्छारित एवं वित्त विहीन शिक्षकों को सम्मान जनक मानदेय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जायेगा जब तक कि उक्त मांगों को मान नहीं लिया जाता। इस दौरान कई शिक्षक नेता उपस्थित रहे।
