शुक्रवार को होगा भाजपा का स्नातक मतदाता सम्मेलन-अजय शाही।

संजय मिश्रा ब्यूरो (गोरखपुर मंडल)

 

देवरिया:- भारतीय जनता पार्टी एमएलसी स्नातक चुनाव जिला संयोजक, जिलाउपाध्यक्ष भाजपा, प्रधानाचार्य अजय शाही ने नगर के राघव नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता करते हुये कहा कि 30 जनवरी को स्नातक निर्वाचन का चुनाव है। देवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी के रूप में उतारा है। इस चुनाव के सम्बंध में 20 जनवरी को जनपदस्तरीय स्नातक मतदाता सम्मेलन टाउनहाल के आउटडोरियम में होना है, जिसमें एक हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी का कोई बड़ा पदाधिकारी भाग लेगा। गोरखपुर क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भी सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। मतदाता सम्मेलन में जिले के जनप्रतिनिधियों के अलावा पार्टी के सभी पदाधिकारी,समस्त ब्लाक प्रमुख गण एवं वरिष्ठ नेतागण प्रतिभाग करेंगे। इस चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता एक सेना के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव उतरे अपनी दावेदारी पेश करने वाले अनेकों उम्मीदवारों ने भाजपा प्रत्याशी की जीत को देखते हुये अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशी को दे दिया है। चुनाव संयोजक शाही ने कहा कि इस बार स्नातक चुनाव में भाजपा को वाकओवर मिलने जा रहा है।इस बार जनपद स्तर एवं 17 मतदान केंद्रों पर संचालन समिति बनाई गई है। ये संचालन समिति पूरी संरचना के साथ कार्य किया जा रहा है। चुनाव को जीतने के लिये विधानसभा वार योजना बनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *