नगर को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से चलाया गया अभियान।

प्रीती कश्यप।
लखनऊ:- शहर में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य किया जा रहा है।साथ ही अभियान से पूर्व अतिक्रमण कर्ताओं को सूचित भी किया जा रहा है।जिसके तहत आज जिस-जिस ज़ोन में कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-
ज़ोन-1- क्षेत्रान्तर्गत डालीगंज पुल से शहीद स्मारक होते हुए परिवर्तन चौक होते हुए अटल चौक तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान डालीगंज पुल के आस-पास अवैध ठेले वालों, अवैध झग्गी झोपडियों शहीद स्मारक के आस-पास अवैध झग्गी झोपडियों एंव अवैध अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया गया, डालीगंज चौराहे से शहीद स्मारक तक मुख्य मार्ग पर 20 से अधिक अवैध नारियल पानी के ठेलों को हटाया गया। इसके अतिरिक्त पूर्व निर्धारित शिवाजी मार्ग पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत अशोक कुमार अग्रवाल के 41 शिवाजी मार्ग के आगे किया गया स्थाई अतिक्रमण को तोड़ा गया। उक्त अभियान नरेन्द्र देव जोनल अधिकारी, अनूप कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें प्रवर्तन विभाग के राजस्व निरीक्षक राजा भैया, राजेश पाण्डेय, धनवीर सिंह पुलिस बल, प्रवर्तन दल सहित 296 विभाग टीम की उपस्थिति में चलाया गया।
ज़ोन-2-क्षेत्रान्तर्गत वार्ड राजाबाजार में कन्वेशिंग सेंटर से हैदरगंज चौराहे तक बैनर पोस्टर मेडिकल कॉलेज के आस-पास अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई एवं कार्यवाही के दौरान 6 बैनर, 40 होर्डिंग एवं 40 अस्थायी अतिक्रमण हटाने के साथ ही निष्प्रयोज्य सामग्रियों को रीमूव किया गया।उक्त कार्यवाही नन्द किशोर की अध्यक्षता मे कर अधीक्षक सुनील त्रिपाठी, सुप्रिया राव, राजस्व निरीक्षक सिब्ते रजा एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से सम्पादित की गयी।
ज़ोन-4-क्षेत्रान्तर्गत सुल्तानपुर रोड अर्जनगंज व अहमामऊ चौराहा के आस-पास क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी / गन्दगी फैलाने वालो के खिलाफ मइकिंग द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया अतिक्रमण अभियान में 03 ठेला, 08 काण्उन्टर, 02 गुमटी एवं अन्य एक ट्रक समान को जब्त किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-4 के नेतृत्व में, अजीत राय कर अधीक्षक, देवीशंकर दुबे, राजस्व निरीक्षक, एवं 296 टीम अन्य स्टाफ व प्रवर्तन दल एंव पुलिस बल की उपस्थिति में चलाया गया।
