केन्द्रीय मंत्री गडकरी का ओरछा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत।

मनोज कुमार (संवाददाता झांसी)

 

झांसी:- केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भारत सरकार सड़क परिवहन और राजमार्ग मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्य की विभिन्न एनएच परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम सहित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होने ओरछा जिला-निवाड़ी पहुंचे। इस दौरान हेलीपैड पर भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा लोकसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार, मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, निवाड़ी विधायक अनिल जैन, जिलाध्यक्ष अखिलेश अयाची, जनप्रतिनिधि, सागर संभागायुक्त मुकेश शुक्ला, आईजी सागर अनुराग, कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, एसपी टीके विद्यार्थी ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *