सत्ताधारी जनप्रतिनिधि बोले, बजट प्रशंसनीय।

संजय मिश्रा मण्डल ब्यूरो गोरखपुर।

 

देवरिया:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय आम बजट 2023-24 सामाजिक न्याय, समानता और समान अवसर की अवधारणा को चरितार्थ करने वाला बजट है। यह गरीब-कल्याण और गरीबों को सशक्त व सक्षम बनाने वाला बजट है – डॉ० रमापतिराम त्रिपाठी सांसद देवरिया

सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया आम बजट बहुत ही प्रशंसनीय है। इस बजट की सात प्राथमिकताएं समावेशी विकास, अंतिम व्यक्ति तक पहुच, इंफ्रास्ट्रक्चर व इन्वेस्टमेंट, अपनी क्षमता को विकसित करना, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ाना, यूथ पावर तथा फाइनेंशियल सेक्टर को बढ़ावा ये इस अमृत काम मे हमारा मार्गदर्शन करेगी – सांसद रविन्द्र कुशवाहा

प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में पेश बजट सर्वश्रेष्ठ भारत निर्माण की ओर अग्रसर ऐतिहासिक विकास यात्रा का दस्तावेज है। मुझे पूर्ण विश्वास है अमृतकाल में विकसित भारत निर्माण का संकल्प इस बजट के माध्यम से पूर्ण होगा – गिरीश चंद्र तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष

यह बजट सर्वस्पर्शी,सर्वव्यापी एवं सर्व समाज के हित वाला बजट है।इस बजट में सभी का ख्याल रखा गया है – रतनपाल सिंह, एमएलसी देवरिया कुशीनगर।

 

 

यह श्रेष्ठ बजट है।आदिवासी, गरीब, महिलाओं, किसानों, युवाओं सभी की चिन्ता इस बजट में किया गया है। सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर स्थायी विकास के लक्ष्य को ध्यान में रखकर नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने वाला बजट है – सूर्यप्रताप शाही कृषि मंत्री।

अमृत काल के इस पहले बजट ने दुनिया में अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में उभरती हुई महाशक्ति के तौर पर भारत को स्थापित किया है। एक ऐसा बजट जिसमें हर वर्ग, हर क्षेत्र का पर्याप्त प्रतिनिधित्व है। विशेष तौर पर महिलाओं, आर्थिक रूप से कमजोर, वंचितों, किसानों व युवाओं के साथ ही मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह बजट हमेशा यादगार रहेगा – शलभ मणि त्रिपाठी विधायक सदर।

ग्राम विकास, कृषि विकास, श्रमिक कल्याण,अवसंरचना विकास, पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी क्षेत्रों के साथ – साथ शोषित, वंचित, गरीब, कमजोर को आगे बढ़ाने वाला, विकास को समर्पित बजट है। जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी एवं वित्त मंत्री का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन – विजय लक्ष्मी गौतम राज्य मंत्री।

बजट में टैक्स स्लैब में बदलाव से आम जन को काफी राहत मिलेगी।यह बजट समाज के सभी वर्गों के भले का ध्यान रखने वाला बजट है – सुरेन्द्र चौरसिया विधायक रामपुर कारखाना।

भाजपा सरकार का यह बजट अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बेहतर सुविधाओं का लाभ पहुंचा कर अंत्योदय के सपने को साकार करने वाला है – दीपक मिश्र शाका बरहज विधायक।

आम बजट दलितों, पिछड़ो सभी के हित की पूर्ति करने वाला है।इस बजट में सभी को पर्याप्त सुविधा देने का प्रयास किया गया है।यह बजट नये भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है – जयप्रकाश निषाद विधायक रुद्रपुर।

बजट भारत के सभी क्षेत्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।यह बजट न्यू इंडिया के सपने को साकार करेगा – सभा कुंअर कुशवाहा विधायक भाटपाररानी।

विश्व की आर्थिक परिस्थिति में भारत का यह बजट भारत के सामान्य मानवी की आशा, आकांक्षाओं को तो पूरा करने का प्रयास करेगा। विश्व जो आशा की किरण भारत मे देख रहा है उसे वह और अधिक प्रकाशमान करने वाला यह बजट है – अन्तर्यामी सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा।

 

अमीरों को अमीर और गरीबों को गरीब बनाने वाला बजट – पूर्व सांसद।

भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि बहुत बहुत धन्यवाद भाजपा सरकार,बजट में आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं को किया गया दरकिनार, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कोई प्रावधान नहीं, जीएसटी स्लैब का कोई मानदंड निर्धारित नहीं किया गया कि जनता की गाढ़ी कमाई से जब चाहे जितना वसूल कर सकेंगे और और जनता सरकार की नीतियों से आर्थिक शोषण का शिकार होती रहेंगी, पूर्व सांसद ने कहा कि इनकमटैक्स में 5 लाख रुपए से 7 लाख तक की छूट देने का प्रावधान किया गया है जबकि 82 करोड़ जनता मुफ्त के राशन पर पल रही है, किसानों के लिए कृषि ऋण की राशि डेढ़ लाख रुपए तक किया गया परंतु किसानों के कृषि ऋण माफी की योजना नहीं बनाई गई, वहीं पुरानी पेंशन बहाली के लिए देश भर आंदोलन चलाया जा रहा परंतु पुरानी पेंशन बहाली व्यवस्था सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है, तथा बेरोजगारी चरम पर है रोजगार की व्यवस्था नहीं, इस पूरे बजट को देखा जाए तो अमीरों को अमीर और गरीबों को गरीब बनाने वाला बजट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *