नगर को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से चलाया गया अभियान।

प्रीती कश्यप।

 

लखनऊ शहर में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही अभियान से पूर्व अतिक्रमण कर्ताओं को सूचित भी किया जा रहा है।जिसके तहत आज जिस-जिस ज़ोन में कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-

ज़ोन-1-क्षेत्रान्तर्गत परिवर्तन चौक से छत्ते वाला पुल तक रेजीडेन्सी रोड पर अतिक्रमण अभियान व जोन 8 वृन्दावन नीलमण्या व सेक्टर-3 के आस पास अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसमें 10 ठेले को रोड पर से हटाया गया, जिसमें 3 ठेले, 2 काउन्टर, 1 मेज सहित एक ट्रक सामान जब्त किया गया एवं 20 दो पहिया और 10 चार पहिया वाहनों को रोड से हटाया गया। लालबाग में बरामदे में काउन्टर लगा कर अतिक्रमण किये गये को हटाया गया। उक्त अभियान नरेन्द्र “देव, जोनल अधिकारी, आर.एस. कुशवाहा, अनूप कुमार, ओम प्रकाश सिंह, कर अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें प्रवर्तन विभाग के राजस्व निरीक्षक राजा भैया, धनवीर सिंह, राजेश कुमार पाण्डेय, राजेश पटेल, प्रवर्तन दल सहित 296 विभाग की टीम उपस्थिति में चलाया गया।

 

ज़ोन-2-क्षेत्रान्तर्गत वार्ड राजाबाजार में चरक चौराहे से मेडिकल कालेज, ट्रामा सेंटर, कन्वेशन सेंटर तक दोनों पटरी एवं टीले वाली मस्जिद के सामने से इमामबाड़ा तक एवं वार्ड ऐशबाग पीली कॉलोनी शिव मन्दिर पार्क, के पास किये गये अस्थाई अतिक्रमण ठेला / खुमचा इत्यादि हटवाने की कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान 35 अस्थायी अतिक्रमण हटाए गये एवं 1 लकड़ी की मेज, 1 प्लास्टिक का स्टूल जब्त कर नगर निगम स्टोर में जमा कराया गया। उक्त अभियान प्रातः अपरान्ह एवं सांयकाल तीनों समय चलाया जा रहा है। उक्त कार्यवाही नन्द किशोर की अध्यक्षता मे कर अधीक्षक विपिन उपाध्याय सुनील त्रिपाठी, सुप्रिया राव, राजस्व निरीक्षक विवेक सिंह, सुबोध वर्मा एवं इसरार हुसैन, सिब्ते रजा. 296 की टीम एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से सम्पादित की गयी।

 

ज़ोन-4- क्षेत्रान्तर्गत फ्लाई ओवर निशातगंज, विराम खण्ड-5 गोमती नगर, हुसड़िया चौराहा व आस-पास क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी / गन्दगी फैलाने वालो के खिलाफ मइकिंग द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अतिक्रमण अभियान में ठेला, काण्उन्टर, गुमटी एवं अन्य अस्थायी रोड़ पर लगी हुई दुकाने हटवाई गयी। साथ ही लोगों को रोड एवं पटरी पर अतिक्रमण नहीं करने हेतु जागरूक किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-4 के नेतृत्व में, अजीत राय, कर अधीक्षक, मनोज कुमार यादव, कर अधीक्षक देवीशंकर दुबे, राजस्व निरीक्षक द्वितीय, आशीष कुशवा, राजस्व निरीक्षक द्वितीय एवं 296 टीम अन्य स्टाफ व प्रवर्तन दल एंव पुलिस बल की उपस्थिति में चलाया गया।

 

ज़ोन-6-क्षेत्रान्तर्गत दुबग्गा चौराहे से फरीदीपुर चौकी तक दोनो पटरियों पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 152 अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही शमन शुल्क के रूप में रू0 31,500 जुर्माना भी वसूल किया गया। उक्त कार्यवाही सहा0नगर आयुक्त/ डिप्टी कलेक्टर जोन-6 के नेतृत्व में कर अधीक्षक सुदेश यादव, राजू कुमार, राजस्व निरीक्षक एवं 296 टीम की उपस्थिति में सम्पन्न की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *