14 फरवरी से शुरू होगा बाबूजी चैलेंज कप।
14 फरवरी से शुरू होगा बाबूजी चैलेंज कप।

रिपोर्ट अनुज श्रोत्रिय ब्यूरो झांसी
झांसी:- जिले के मऊरानीपुर तहसील में आने वाले कस्बा रानीपुर में स्थित गायत्री माता मंदिर के नजदीक मैदान में 14 से 21 फरवरी तक बाबूजी चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आपको बता दें कि कार्यक्रम के आयोजक वीरेंद्र कुमार कुशवाहा प्रबंधक अध्यक्ष शिवलाल महाविद्यालय रानीपुर हैं। तो वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन राम जी परिहार, सुधीर सिंह गौर, आकाश श्रोत्रीय निक्की, महंत साकेत गिरी महाराज केदारेश्वर के द्वारा किया जाएगा। बाबूजी चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कर्ता विधायक डॉ० रश्मि आर्य, दीपमाला कुशवाहा, अंकित सिंह भदोरिया होंगे। प्रतियोगिता के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
