शिवरात्रि पर्व एवं होली के मद्देनजर आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक।

त्योहारों को शांति और सौहार्द से मनाएं-पुलिस क्षेत्राधिकारी।
मनोज कुमार संवाददाता (झांसी)
झांसी जिले के अंतर्गत आने वाले टहरौली पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में सकरार थाना परिसर में शिवरात्रि पर्व एवं होली के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक की गई। जिसमें सकरार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, क्षेत्र के संभ्रांत गणमान्य व्यक्ति धर्मगुरु एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी के द्वारा शिवरात्रि पर्व पर होने वाले धार्मिक आयोजन शिव बारात, भंडारा एवं अन्य प्रकार के धार्मिक आयोजन की आए हुए गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा जानकारी ली गई एवं सभी लोगों से अपील की गई कि अपने धार्मिक पर्व को शांति और सौहार्द के साथ भाईचारे की तरह मनाएं। आपके क्षेत्र में यदि किसी भी प्रकार से अवैध शराब की बिक्री की जा रही हो उस पर नजर रखें एवं हमें सूचित करें। जिससे हम उसके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही कर सकें एवं सकरार थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी धर्म स्वाबलंबीयों से अपील की गई किसी भी धर्म का धार्मिक आयोजन हो उसमें सभी एक दूसरे का सहयोग करें। इस मौके पर जय हिंद सिंह प्रधान भिटौरा, नृपेंद्र सिंह प्रधान लुहारी, बृजमोहन प्रधान जावन, मनोज तिवारी निनोरा, प्रीमल थापक, गजेंद्र सिंह चौहान, संजीव जैन, भूपेंद्र सिंह, विक्की सेंगर, सनी कुशवाहा, विपिन कुमार, विनय कुमार, वाहिद कुशवाहा, सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रमोद शर्मा, सुरेश कुमार, संजय चौहान, हरिश्चंद्र विद्रोही, जय सिंह सिसोदिया, त्रिवेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, उप निरीक्षक रविंद्र कुमार, सौरभ सिंह रामकृष्ण परमहंस दीपक अवधेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
