प्रशासन ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियां की पूरी, उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

अनुज श्रोत्रिय ब्यूरो (झांसी)

 

झांसी:- 16 फरवरी से शुरू होने वाले हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। तो वहीं उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर इंद्र कांत द्विवेदी के द्वारा मऊरानीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोटरा स्यावरी में स्थित श्री ब्रह्मानंद सरस्वती वैदिक इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया साथ ही मौके पर मौजूद अधीनस्थों को जरूरी एवं उचित दिशा निर्देश भी दिए गये। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों की रोशनी व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के साथ-साथ साफ सफाई की उचित व्यवस्था, छत पर जाने के लिए सीढ़ियों पर रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही परीक्षा कक्ष में लगाए गए। सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया। आपको बता दें कि कल से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो रही है। जिसके चलते प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *