ग्राम प्रधान ने आवास सूची में हेरा फेरी करने का लगाया आरोप।

 

ग्रामीणों ने ली उप जिलाधिकारी की शरण।

 

सुरेंद्र कुमार द्विवेदी (झांसी)

 

झांसी:-प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासों के लिए जारी की गई सूची को लेकर ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों द्वारा जिम्मेदारों पर गंभीर आरोप लगाए गए है। प्रधान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एसडीएम के पास पहुंचकर मामले से अवगत कराया। जिले के मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कदौरा के ग्राम प्रधान दयाराम सैन सहित दर्जनों ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव में प्रधानमंत्री आवास के लिए जिन पात्रों का चयन हुआ था। उस सूची में से कई पात्र व्यक्तियों के नाम हटा दिए गए है। इस संबंध में प्रधान ने खंड विकास अधिकारी को अवगत कराया तो खंड विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम प्रधान का आवास की सूची बनाने में कोई भी हस्तक्षेप नही होता है। वही प्रधान दयाराम सैन ने आरोप लगाया कि जो सूची गांव में प्रधानमंत्री आवास के लिए प्राप्त हुई है उस सूची में ग्राम प्रधान की फर्जी मोहर लगाई गई है और जब इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को अवगत कराया गया तो उन्होंने भी ग्राम प्रधान को कार्यालय से चलता कर दिया गया। मामले को लेकर ग्रामीणों ने मऊरानीपुर एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी को अवगत कराते हुए आवास सूची में पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़े जाने की मांग के साथ जिन जिम्मेदारों ने सूची में हेराफेरी की है उनके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *