समाजसेवी सी बी राय तरुण उत्तर मध्य रेलवे के जेड आर यू सी सी सदस्य नामित

 

अनुज श्रोत्रिय 

झांसी भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार तिवारी की संस्तुति पर समिति के विशिष्ट सदस्य एवं उ प्र उपभोक्ता संरक्षण संस्थान के प्रांतीय सचिव सी बी राय तरुण को रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति ,उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज का सदस्य नामित किया गया है। समिति का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। इस दौरान इस समिति के सदस्य रेल विभाग द्वारा संचालित खानपान इकाई, पैंट्री कार, बुक स्ट्रॉल आदि का निरीक्षण करने लिये अधिकृत किए जाते हैं ।
सी बी राय तरुण ने आज पत्रकारों से वार्ता करते हुऐ कहा कि वह उत्तर मध्य रेलवे के रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि हेतु हर संभव प्रयास करेंगे। सी बी राय तरुण के सदस्य बनने पर रेल अधिकारियों, ईष्ट मित्रों एवं शुभचिन्तकों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *