पेड़ से झूलता हुआ मिला अधेड़ युवक का शव।

मोहम्मद शरीफ संवाददाता (संडीला)
हरदोई:- जनपद के थाना संडीला मजरा के टिकरा कला थाना संडीला मे स्वय की जमीन पर लगे महुआ के पेड़ से लटकता हुआ मिला युवक का शव मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम आशीष यादव उर्फ लल्लू पुत्र सरदार यादव बताया जा रहा है। जिसकी उम्र तकरीबन 22 वर्ष बताई जा रही है। निवासी ग्राम फतेहपुर मजरा टिकरा कला थाना संडीला का बताया गया है। घटना की सूचना पाते ही पहुंचे संडीला कोतवाल दिलेश कुमार सिंह के साथ अन्य पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा। मामले को संज्ञान में लेते हुए संडीला कोतवाल दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। पंचायतनामा की कारवाही के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
