सराहनीय कार्य करने के लिए सफाई कर्मचारियों को दिए गए प्रशस्ति पत्र

अनुज श्रोत्रिय
झांसी- नगर पंचायत रानीपुर द्वारा शासनादेश के अनुपालन में नगर के सौंद्रीयकरण, डोर टू डोर कचरा संग्रह, होम कम्पोस्टिंग के प्रति 1 फरवरी 2023 से 31मार्च 2023 तक जागरूकता अभियान का 10 तक तृतीय चरण चलाया जा रहा है। जिसमें कचरा प्रथकीकरण नियमानुसार प्रदान कर स्वच्छ भारत मिशन 2.0 में ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन के अन्तर्गत सराहनीय योगदान करने पर चयनित महिलाएं को उमाकांत सिंह अधिशासी अधिकारी, तेजराम लिपिक के द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में नगर पंचायत का सहयोग प्रदान करने की अपील की गयी। इस मौके पर पंचायत कर्मचारी नकुल राय कम्प्यूटर ऑपरेट, चंद्रभान यादव, देवेंद्र, विमल श्रीवास आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
