पुलिस अधीक्षक खीरी ने नवीन थाना शारदानगर का किया शुभारम्भ।
पुलिस अधीक्षक खीरी ने नवीन थाना शारदानगर का किया शुभारम्भ।

मोहम्मद सलीम
लखीमपुर खीरी:- 30 मार्च को पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा जनपद खीरी में नवनिर्मित थाना शारदानगर का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए सुविधायुक्त भवन का शुभारम्भ किया गया। थाने का शुभारंभ करने के पश्चात पूरे थाना भवन का निरीक्षण भी किया गया तथा निर्माण कार्य की सराहना भी की गई। इसके साथ ही वर्तमान में जनपद खीरी में कार्यरत थानों की कुल संख्या 26 हो गई है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से समस्त क्षेत्रीय संभ्रान्त व्यक्तियों एवं स्थानीय जनता को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया, तथा यह अपेक्षा की गई कि नवनिर्मित पुलिस थाना शारदा नगर आने वाले समय में अपनी सार्थकता को सिद्ध करेगा तथा संपूर्ण क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण स्थापित होगा। साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना शारदानगर पर नियुक्त किए गए प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार व अन्य कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर संदीप सिंह, थानाध्यक्ष फरधान अनिल सैनी व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।
