नगर निकाय चुनाव जानिए आपके नगर की सीट किस के खाते में गई

अनुज श्रोत्रिय
बहुप्रतीक्षित नगर निकाय चुनाव के लिए आज सीटों के आरक्षण की सूची जारी की गई। कई दिनों से लोगों में बन रही असमंजस की स्थिति आज शाम स्पष्ट हो गई। आरक्षण सूची को लेकर कई तरह के कयास एवं अंदाज लोगों के द्वारा लगाए जा रहे थे। जिसका आज समाधान हो गया।
आपको बता दें कि झांसी जिले के अंतर्गत आने वाले विभिन्न नगरपालिका एवं नगर पंचायत की सीटों का आरक्षण आज तय हो गया है। जिसमें झांसी नगर निगम अनुसूचित जाति एवं नगर पालिका क्षेत्र में नगरपालिका मऊरानीपुर अनुसूचित जाति, नगर पालिका गुरसरांय अनारक्षित, नगर पालिका समथर पिछड़ा वर्ग, नगर पालिका चिरगांव अनारक्षित, नगर पालिका बरुआसागर पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है।
तो वहीं नगर पंचायतों में नगर पंचायत रानीपुर अनुसूचित जाति महिला, नगर पंचायत कटेरा अनुसूचित जाति, नगर पंचायत एरच अनारक्षित, नगर पंचायत टोडी फतेहपुर अनारक्षित, नगर पंचायत गरौठा अनारक्षित, नगर पंचायत मोंठ महिला एवं नगर पंचायत बड़ागांव पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है।
