फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा।

फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा।

नदीम अहमद ( ब्यूरो गोंडा )

गोंडा:- एसपी गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुरस्कार घोषित गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों को दिए जिसके क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। 30 मार्च को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की खास सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में तीन फरार अभियुक्तगण धीरजानन्द सिंह विनोद कुमार उर्फ मन्नान व मिथलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी मय टीम थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *