News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस।

बृजेश पांडे ( संवाददाता )

गोण्डा:-भारतीय जनता पार्टी मण्डल रुपईडीह में भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह संयोजक, चुनाव प्रबंधन पीयूष मिश्र रहे। डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ने इस दौरान सोनापार और फरेंदा शुक्ल गांव के एक-एक बूथ का सत्यापन भी किया और समिति के सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्व निर्वाहन की जानकारी दी और पार्टी के स्थापना के बारे मे बताया तथा पार्टी के विचारधारा से नए युवाओं को जोड़ने का आवाहन किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष रमाकांत मिश्र, आईटी संयोजक राजन मिश्र, महेश शुक्ल, दिनेश मिश्र, पंकज शुक्ल, संजय, लालमणि, मुन्नालाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *