News

चोरी करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद।

चोरी करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद।

अली अकबर खान (संवाददाता गोंडा)

गोंडा:- एसपी गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरी के मुकदमों में फरार अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए, निर्देश के क्रम में 6 अप्रैल को थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोपी अभियुक्त बहादुर उर्फ रामबहादुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक प्रेशर कुकर बरामद किया। अभियुक्त ने 4 मार्च की रात उच्च प्राथमिक विद्यालय इटियाथोक की रसोईघर का ताला तोड़कर एक प्रेशर कुकर व उसी रात प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर के कार्यालय का ताला तोड़कर एक ब्लूटूथ स्पीकर चोरी किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना इटियाथोक में एफआईआर पंजीकृत था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे उप निरीक्षक बीरबल मय टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *