गेहूं के खेत में लगी भीषण आग कई बीघा फसल जलकर हुई राख

गेहूं के खेत में लगी भीषण आग कई बीघा फसल जलकर हुई राख

परमात्मा मौर्या की विशेष रिपोर्ट

गोंडा:-ग्राम पंचायत रूपईडिह मे सोमवार को दोपहर 2 बजे के करीब सरसों का तिलझा जलाने की वजह से गेहूं की खेत में लगी आग,आग लगने से कई किसानों के फसल हुए जलकर राख।

जानकारी के मुताबिक थाना खरगूपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रूपईडीह में लगी आग अशोक मौर्य व इसराइल ने कहा कि मोहम्मद शफीक जो ग्राम रुपईडिह के रहने वाले हैं।उन्होंने अपने खेत में सरसों का तिलझा जला रखा था।तेज हवा के कारण आग फैलने लगा जिसके वजह से बगल में अशोक मौर्य के खेत में आग फैलने लगी तभी आसपास के लोगों ने आवाज लगाई कि गेहूं के खेत में आग लग गई है। स्थानीय ग्रामीण इकट्ठा होकर आग को बुझाने में लग गए व,थाना खरगूपुर में सूचना दी गई लेकिन मौके पर नहीं पहुंची पुलिस ना ही आ पाया फायर ब्रिगेडियर स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग बुझाने मे काबू पाया गया लेकिन तब तक गेहूं का खेत जलकर हो गया पूरी तरह राख आग लगने से किसानो की फसल पूरी तरह जलकर हो गयी बरबाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *