मोटरसाईकल और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत

अली अकबर खान (संवाददाता गोंडा)
गोंडा:- कर्नलगंज परसपुर मार्ग पर दिख रहा है तेज रफ्तार का कहर बीते गुरुवार की दोपहर कर्नलगंज से परसपुर मार्ग पर बलमत्थर के पास ललित गोस्वामी नामक युवक अपनी बाइक से परसपुर मार्ग पर जा रहा था उसी दौरान सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप से अचानक भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में ललित गोस्वामी सहित 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
बता दें कि इसी स्थान पर लगभग 10 दिन पूर्व बलमत्थर के कोड़री गांव के रहने वाले बृज भूषण मिश्रा भी सड़क हादसे का शिकार हुए थे और उन्हें गंभीर चोटें आई थी।
