सऊदी अरब में नौकरी का सुनहरा मौका, शामली के युवाओं के लिए 91 पदों पर भर्ती

सेवायोजन विभाग की पहल, 42 हजार से 99 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

शामली। विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेवायोजन विभाग द्वारा जनपद शामली के इच्छुक एवं अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए सऊदी अरब में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विभाग की ओर से रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भर्ती विभाग में पंजीकृत एजेंसी “क्रियेटिव एंटरप्राइजेज” द्वारा कराई जा रही है। सऊदी अरब में कुल 91 पदों पर कुशल कामगारों की आवश्यकता है।

इन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत फेब्रिकेशन सुपरवाइजर, फोरमैन, स्ट्रक्चरल फेब्रिकेटर, मैकेनिकल टेक्नीशियन, फीटर, पाइप फेब्रिकेटर, हेल्पर एवं वेल्डर जैसे पद शामिल हैं।

इतना मिलेगा वेतन

चयनित अभ्यर्थियों को 42 हजार रुपये से लेकर 99 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

आयु सीमा और योग्यता

इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 24 से 48 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों के पास संबंधित कार्य में 5 से 17 वर्ष तक का अनुभव होना आवश्यक है। वेल्डर, टेक्नीशियन, प्लंबर, फैब्रिकेशन आदि क्षेत्रों में दक्ष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

पासपोर्ट होना जरूरी

विदेश में रोजगार हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास वैध पासपोर्ट और आवश्यक कार्य अनुभव अनिवार्य होगा।

ऑनलाइन होंगे आवेदन

इच्छुक पुरुष अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से 30 मई 2026 तक चलेगी। पूरी भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी।

वीजा और रहने की सुविधा में मिलेगी सहायता

नियोजक की ओर से वीजा, यात्रा, ठहरने तथा स्वास्थ्य बीमा संबंधी सहायता एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

हेल्पलाइन पर लें जानकारी

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं।

अजीत कुमार श्रीवास्तव

मंडल प्रभारी, सहारनपुर-मेरठ

📞 9456889665

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *