महिला की स्कूटी को जबरदस्ती ले जाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

अभिषेक कुमार संवाददाता

लखनऊ:- थाना पारा के अंतर्गत भगवंतपुरम कॉलोनी नरपत खेड़ा की रहने वाली एक महिला ने पारा थाने में अपने लिखित शिकायती पत्र में बताया था कि, कुछ दिन पहले भानु प्रताप यादव पुत्र राम दयाल यादव निवासी ग्राम ढिकुनी, पोस्ट गहिरा महमूदपुर बेलवारन, संडीला, हरदोई ने मुझे नशा देकर आर्य समाज में शादी कर ली थी। जब से मैंने न्यायालय में तलाक का मुकदमा दायर किया है तब से भानु मुझे लगातार परेशान करता रहता है। 9 जनवरी को सुबह 9 बजे आफिस जाने के लिए घर से गाड़ी निकाल कर बाहर खड़ी करके घर के अन्दर पर्स लेने चली गयी। जब घर से निकली तो देखा कि भानु यादव मेरी स्कूटी नंबर UP 32 EV 9366 चोरी कर ले जा रहा था। मैने आवज देकर रोकना चाहा, तो उसने मुझे व मेरे बच्चों को गन्दी-गंदी गाली एवं जान से मारने की धमकी देते हुए मेरी स्कूटी चुराकर भानु यादव भाग गया। आफिस से छुट्टी मिलने पर इस सम्बन्ध में मैने पूर्व में उच्च अधिकारियों को प्रर्थना पत्र दिया था किन्तु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुयी। इस संबंध में पारा पुलिस ने भानु यादव के विरुद्ध मुकदमा लिखकर उचित कार्यवाही करते हुए आरोपी भानु प्रताप सिंह यादव उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र रामदयाल यादव निवासी गहिरा नारायन पुर बेलवारन संडीला जनपद हरदोई मूल निवासी इमलिया बाग चौराहा के पास अतरौली रोड पर थाना संडीला जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से स्कूटी UP 32 EV 9366 भी बरामद की है।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री कांत राय, उपनिरीक्षक प्रेम लाल सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार व अरविंद कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *