चोरी के 12 मोबाइल के साथ नफर अभियुक्त को पुलिस ने धर दबोचा

अभिषेक कुमार संवाददाता
लखनऊ:- बीते सोमवार को नौशाद अली उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र शेर अली निवासी झोपड़पट्टी राजाजीपुरम थाना तालकटोरा लखनऊ हाल पता विनीत खंड 3 थाना गोमती नगर लखनऊ जोकि चोरी/लूट के मोबाइल फोन को एक थैला में रखकर पारा क्षेत्र के अन्तर्गत पतौरा गाँव में एक व्यक्ति को बेचने के लिये आया। मुखबिर कि सूचना पर मुखबिर द्वारा बताए गये व्यक्ति से क्राइम टीम के प्रभारी उ0नि0 अजय कुमार सिंह व पुलिस टीम पुलिस द्वारा पूछताछ/जामातलाशी की गयी तो अभियुक्त के पास 8 एंड्राइड व 4 कीपैड मोबाइल फोन पाये गये। अभियुक्त नौशाद अली उपरोक्त चोरी/लूट के मोबाइल फोन को पतौरा गाँव में एक व्यक्ति को कम दाम पर बेचने की फिराक में था कि पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। तथा चोरी/लूट के 12 मोबाइल फोन को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय, उ0नि0 अजय कुमार सिंह उ0नि0 दिनेश कुमार का0 दीपनारायण शामिल रहे।
