दीवान इंद्रपाल सिंह के खिलाफ एसपी को दिया ज्ञापन लगाया न्याय की गुहार

दीवान इंद्रपाल सिंह के खिलाफ एसपी को दिया ज्ञापन लगाया न्याय की गुहार

ब्यूरो कार्यालय की रिपोर्ट

महाराजगंज भिठौली थाना शिकारपुर चौकी अंतर्गत ग्रामसभा अगया के रहने वाली संध्या पत्नी रमाकांत ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते हुए अवगत कराया कि दिनांक 22/4/2023 को रात्रि में 8:00 बजे हमारे आवास पर ग्राम सभा किशनपुर निवासी प्रेमचंद्र माली श्यामू माली राजकुमार माली घर पर आकर विवाद करने लगे और गाली गलौज देते हुए मारपीट करने लगे इन लोगों के द्वारा घर पर उपस्थित महिलाओं के साथ छेड़छाड़ किया गया जिसकी सूचना तत्काल 112 नंबर पर दे दिया गया 112 नंबर आने से पहले ही उक्त लोग गाली गुप्ता देते हुए हमारे आवास से चले गए हम और हमारे परिवार के सभी लोग घर पर सो रहे थे तभी रात्रि में लगभग 9:00 बजे भिठौली थाना के दीवान इंद्रप्रकाश सिंह आए और हमारे बड़े पुत्र अमित को थाने पर उठा ले गए बाद में मैं भी अपने पति के साथ थाने पर पहुंची और सारी बात बताई लेकिन इंद्रप्रकाश सिंह ने थाना प्रभारी का नाम लेते हुए कहे कि ₹50000 का व्यवस्था करो नहीं तो तुम्हारे लड़के के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हो जाएगा जिससे तुम्हारा लड़का कभी विदेश नहीं जा पाएगा हम प्रार्थिनी को डराने और धमकाने लगे हम प्रार्थिनी भयभीत होकर घर आई और किसी तरह से ₹30000 की व्यवस्था कर हमने दीवान इंद्रपाल सिंह को दे दिया लेकिन उसके बाद भी हमारे लड़के को नहीं छोड़ा गया और मेरे लड़के के नाम से थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया जिसकी शिकायत करते हुए महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया जिसमें पुलिस अधीक्षक ने सीओ सदर को जांच जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए आदेश दिया हमारे संवाददाता द्वारा थाना प्रभारी से बात कर जानकारी ली गई तो थाना प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि यह मामला निराधार है उस महिला के दोनों लड़कों के खिलाफ धारा 323,504,506 में मुकदमा पंजीकृत करते हुए 151 मैं चालान किया गया है यह जांच का विषय है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *