फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोन कराने के नाम पर ठगी करने वाले 3 धरे गए

जीत नारायण

लखनऊ:- थाना रहीमाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महिमा खेड़ा मजरा मुड़ियारा निवासी दीपक पुत्र बुद्धा लाल ने 29 अप्रैल 2023 को थाना रहीमाबाद पर लिखित तहरीर देकर बताया कि मुझे व मेरे गांव के कई लोगों से लोन कराने के नाम पर ₹40000 की ठगी कर ली गई है। जिन लोगों ने ठगी की है उनकी कार का नंबर UP 32 DR 6954 है, यह लोग इसी कार का इस्तेमाल कर लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। इस संबध में थाना रहीमाबाद प्रभारी निरीक्षक अख्तियार अंसारी ने तत्काल धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। आपको बता दें इस पूरे मामले की जांच थाना रहीमाबाद के अतिरिक्त निरीक्षक पारसनाथ सिंह यादव कर रहे थे। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर लखनऊ हरदोई रोड पर ग्राम भावा खेड़ा मोड़ पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कार संख्या UP 32 DR 6954 कार रोककर नाम पता पूछा तो तीनों ने बारी बारी से अपना नाम सूरज कुमार यादव उम्र करीब 58 वर्ष पुत्र स्व० बंशीलाल निवासी ग्राम मौलवीखेड़ा मजरा अमेठिया सलेमपुर थाना दुबग्गा जनपद लखनऊ, महेन्द्र कुमार रावत उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र शिवचन्द रावत निवासी ग्राम सराय प्रेम राज थाना काकोरी जनपद लखनऊ व तीसरे ने अपना नाम जियाउल हक पुत्र अली हसन निवासी जमाल नगर मजरा कटौली थाना काकोरी जनपद लखनऊ बताया, पुलिस ने तीनों के पास से तलाशी ली तो उनके पास से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हम किसी विभाग से अधिकृत नहीं है तथा भोले भाले ग्रामीणों से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते हैं जो दस्तावेज हम लोगों से बरामद हुए हैं, उस पर हम लोगों ने फर्जी मुहर व फर्जी हस्ताक्षर किये हैं तथा यह जो हमारे पास कार है इसी से हम लोग घटना कारित करते हैं, उसके बाद तीनों आरोपियों ने पुलिस से कहा हम लोगों से गलती हो गयी है, हमें माफ कर दीजिए। हालांकि पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना रहीमाबाद के अतिरिक्त निरीक्षक पारसनाथ सिंह, उप निरीक्षक रमेश कुमार सोनकर, कांस्टेबल बिन्टू सिंह और गुरूदास सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *