आम लेकर मंडी जा रहा पिकअप डाला अनियंत्रित होकर पलटा, जोरदार टक्कर से बकरी की हुई मौत

आम लेकर मंडी जा रहा पिकअप डाला अनियंत्रित होकर पलटा, जोरदार टक्कर से बकरी की हुई मौत

अभिषेक कुमार संवाददाता

लखनऊ:- थाना मलिहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत माल रोड पर स्थित ग्राम मधवापुर निवासी गजराज गौतम के घर के ठीक सामने रविवार को माल की ओर से मलिहाबाद की ओर आम लोडिंग करके जा रहा तेज रफ्तार पिकअप डाला अनियंत्रित होकर पलट गया। 

आपको बता दें पिकप डाला माल क्षेत्र के अंतर्गत मुड़ियारा गांव से आम की लोडिंग कर फरहदपुर आम की मंडी लेकर जा रहा था। तभी अचानक मधवापुर निवासी पुत्तीलाल रावत की बकरी पिकप डाला के सामने आ गई। डाला चालक ने बकरी को बचाने के प्रयास में डाले की स्टीयरिंग को दांए ओर काट दिया जिसके बाद फिर पुनः बाएं ओर काट दिया। जिसके कारण तेज रफ्तार पिकप डाला अनियंत्रित होकर गजराज गौतम के घर के बाहर जाकर पलट गया और उस पर लदे हुए आम पूरी तरह सड़क पर व गजराज गौतम के घर के बाहर बिखर गए। डाले की जोरदार टक्कर से बकरी की भी मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। डाले में चालक समेत दो लोग सवार थे जिन्हें कोई भी चोट नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने डाले से चालक समेत अन्य सवार युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त गजराज गौतम के घर बाहर खड़ी उनकी दो मोटरसाईकिल और घर के बाहर खड़े युवक सर्वजीत गौतम, धीरेंद्र गौतम सहित अन्य युवक भी इस हादसे का शिकार होते बाल बाल बच गए। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर जेसीबी बुलाकर ग्रामीणों की मदद से डाले को किनारे हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *