बी सी मेडिसिन मार्केट लाटूश रोड अमीनाबाद में हुआ भंडारे का आयोजन

अभिषेक कुमार
लखनऊ:- शनिवार को बी०सी मेडिसिन मार्केट परिवार लाटूश रोड अमीनाबाद में सी०एम दुबे के नेतृत्व में प्रभु श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज की असीम अनुकम्पा से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कई तरह के व्यंजन का प्रसाद ग्रहण कर हजारों भक्तों ने प्रसाद का आनन्द लिया। भंडारे में बहुत से व्यापारी, नेता व गणमान्य लोगों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी सम्मिलित हुए।
भंडारा प्रसाद के वितरण में मुख्यतः प्रदीप चंद्र जैन, सचिन रस्तोगी, शिशिर रस्तोगी, महेंद्र सिंह, मज़हर खान, सुशील तिवारी, परविंदर अरोरा, पवन शर्मा, सागर चोपड़ा, रितेश आनंद, हारुन, अंकित रस्तोगी, अजय चौरसिया, संतोष शुक्ला, अजय गुप्ता, बलजीत, तुषार वर्मा, लवकुश गोस्वामी सहित अन्य हनुमान भक्त उपस्थित रहे।
