नेशनल हाईवे टोल प्लाजा एवं थाना परिसर में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

अनुज श्रोत्रिय

झांसी:- प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष में प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। जिस के क्रम में जगह जगह पौधारोपण किया गया एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। टोल प्लाजा लुहारी एवं सकरार थाना परिसर में भी पौधारोपण किया गया।
धरती पर जीवन के लालन-पालन के लिए पर्यावरण प्रकृति का एक उपहार है। वह प्रत्येक तत्व जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते हैं वह सभी पर्यावरण के अंतर्गत आते हैं। जैसे हवा पानी प्रकाश भूमि पर जंगल और अन्य प्राकृतिक तत्व। हमारा पर्यावरण धरती पर स्वस्थ जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस दिन को हर कोई जन सहभागिता के रूप में मनाते हैं। जिससे पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा हो। सकरार थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के द्वारा सभी लोगों से अपील की गई कि अपने जीवन में जितने ज्यादा से ज्यादा हो सके उतने वृक्ष लगाएं। इस मौके पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, शिव मोहन, परमहंस कांस्टेबल, जय सिंह सिसोदिया, हरिश्चंद्र सिंह विद्रोही, राकेश सेन, मनोज कुमार, अंकित साहू, टोल प्लाजा लुहारी पर आशीष सेन साइट इंजीनियर, ज्ञानंद बरनवाल सिस्टम इंजीनियर, हरेराम यादव सीनियर अकाउंटेंट, पंकज कुमार स्टोर ऑफिसर, राजू, रफीक, तेज प्रताप, प्रेम शंकर, मनोहर लाल कुशवाहा, दीवाल कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *