युवा सैनिक संगठन और हेल्थ सपोर्ट फ़ाउंडेशन द्वारा वस्त्रदान अभियान किया गया शुरू

अभिषेक कुमार
लखनऊ:- लखनऊ यूनिवर्सिटी हनुमान सेतु मंदिर पर युवा सैनिक संगठन और हेल्थ सपोर्ट फ़ाउंडेशन द्वारा वस्त्रदान अभियान शुरू किया गया। इसके तहत संस्था से जुड़े लोगों ने जरुरतमंद व असहाय लोगों के लिए वस्त्रदान देने में रुचि दिखाई। अभियान के तहत मंगलवार को हनुमान सेतु मंदिर पर संस्था के अध्यक्ष राम कुमार सिंह, रॉबिन सिंह, रवि मिश्रा मिश्रा, एस के सिंह, कुलदीप कुमार सिंह, आशुतोष, धर्मेंद्र कश्यप, मनीष कश्यप, अमित कश्यप, अर्जुन भार्गव, अमन मिश्रा ( नेता ),शुभम त्रिपाठी, रिशू त्रिपाठी, हर्षवर्धन सिंह, सागर सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने आकर बच्चों एवं बड़ों के लिए वस्त्र दान किए।
वस्त्र दान अभियान में संस्था ने शहरवासियों को भी बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। संस्था ने अपील की कि समय मिलने पर जरूरतमंदों के योग्य कपड़े, पुरानी किताबें, स्टेशनरी, जूते, बैग आदि जैसे अतिरिक्त सामान जमा कर संस्था से जुड़ कर मदद करने में अपना योगदान करे।
