शराब दुकान के सेल्स मैन को मारी गई गोली हालात गंभीर


रोहित जायसवाल क्राइम ब्यूरो चीफ

गोण्डा:- रमंगलवार को देर शाम थाना खोडारे के बग़दर गांव स्थित एक शराब की दुकान को बंद कर घर जा रहे एक भाई को लोगों ने गोली मार दी जानकारी होने पर दूसरा भाई भी छुड़ाने पहुंचा तो उसको भी गोली मार दी, जिससे दोनों भाई घायल हो गए,आनन-फानन में दोनों भाइयों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया गोली लगी है डॉक्टरों से बात हुई डॉक्टर कह रहे हैं, कोई ऐसी बात नहीं है, लखनऊ अच्छा इलाज हो जाएगा। इसलिए लखनऊ रेफर किया गया है उन्होंने बताया कि परिजनों से बातचीत की जा रही है उनसे तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि यह दोनों भाई शराब की दुकान पर सेल्समैन थे,शराब दुकान के मालिक से बात करने पर बताया कि पैसे का कोई मामला नहीं था पैसा हम स्वयं लाते,ले जाते थे। फिर गोली क्यों मारी गई इस संबंध में जांच की जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *