जिलाधिकारी के निर्देश पर दबंगों द्वारा कब्जा किए गए चकमार्ग को कराया गया खाली  

रोहित जयसवाल ब्यूरो चीफ क्राइम

नवाबगंज गोंडा:- जिलाधिकारी नेहा शर्मा के द्वारा चौपाल में जमीन पर कब्जेदारी पर विशेष ध्यान देकर जमीन खाली करायें जाने निर्देश का असर हरिबंशपुर गांव में दिखा जहां पर हल्का लेखपाल कृष्णा कुमारी ने गांव में तालाब की भूमि पर गांव के दबंग द्वारा गन्ने की खेती कर कब्जा करने के शिकायत व चकमार्ग को मौके पर पहुंची हल्का लेखपाल कृष्णा ने राजस्व टीम लेकर दोनों स्थानों पर ट्रैक्टर लगाकर कब्जा खाली कराया ।इस मौके पर मौके पर गांव के टिंकू सिंह जग्गीलाल यादव शिवलाल गंगाराम यादव जगन्नाथ यादव रामसरण लक्ष्मण यादव कृपाराम राम व हल्का सिपाही अमित सिंह व अखिलेश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *