पौधरोपण का हुआ शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गौरव सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की

नदीम अहमद (ब्यूरो गोंडा)
गोंडा:-पंडरी कृपाल ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा बिशुनपुर बैरिया में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्रेयस्कर देव उर्फ गौरव सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र व जूनियर हाई स्कूल परिसर में पौधारोपण कर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रेयष्कर देव उर्फ गौरव सिंह ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है।अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं तो अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर वातावरण को शुद्ध कर सकते हैं।उन्होंने आगे कहा कि पौधा लगाने के कुछ साल बाद पेड़ का स्वरूप लेते है।जिससे वह हमें ऑक्सीजन देने और कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करके वातावरण को शुद्ध रखते है।पेड़-पौधे प्राकृति का अनमोल तोहफा हैं जो धरती पर रहने वाले हर जीवों का मूल आधार हैं।इनके बिना हर किसी का जीवन असंभव है।यह चारों ओर अपनी हरियाली बढ़ाकर खूबसूरती तो फैलाते ही हैं,साथ ही यह हमें फल, फूल,लकड़ी,बांस,ईंधन आदि बहुत सी चीजें भी उपहार में ही देते हैं। इंसानी जीव के साथ-साथ पशु-पक्षियों का जीवन भी इन्हीं पर निर्भर करता है।जूनियर हाई स्कूल विशुनपुर बैरिया के प्रधानाध्यापिका शबाना खान सरिता सिंह पुष्पा चौधरी ने विद्यालय के परिसर में वृक्षारोपण किया इस अवसर पर बीडीसी विशुनू यादव,राम कुमार द्विवेदी,मोहसीन खान,जेपी वर्मा सहित अन्य लोग वृक्षारोपण में शामिल रहे।
