जनपद न्यायालय गोंडा में न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन द्वारा वृक्षारोपण किया गया

नदीम अहमद (ब्यूरो गोंडा)

गोंडा:-उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन मे एवं जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिलाविधिक सेवाप्राधिकरण गोण्डा के निर्देशानुसार आज दिनांक 22 जुलाई को 8,30 बजे उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन की अध्यक्षता मे तथा जनपद न्यायाधीश गोण्डा बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी एवं सचिव जिलाविधिक सेवाप्राधिकरण गोण्डा नितिन श्रीवास्तव की उपस्थिती मे वन महोत्सव के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम जनपद न्यायालय गोण्डा मे आयोजित किया गया। वन महोत्सव के अवसर पर न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जनपद न्यायालय गोण्डा के परिसर मे मौलश्री वृक्ष का रोपण किया गया। इसी क्रम मे जनपद न्यायाधीश गोण्डा बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा महोगनी वृक्ष का रोपण तथा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्रीमती रीता गुप्ता द्वारा अशोक के वृक्ष का रोपण एवं विशेष न्यायाधीश एसoसी0/एसoटीoऐक्ट नासिर अहमद द्वारा गुलमोहर के वृक्ष का रोपण किया गया। इस अवसर पर सचिव जिलाविधिक सेवाप्राधिकरण गोण्डा नितिन श्रीवास्तव के साथ-साथ जनपद न्यायालय एवं परिवार न्यायालय गोण्डा के समस्त सम्मानित न्यायाधीशगण द्वारा वृक्षो का रोपण किया गया। इसी क्रम मे जनपद न्यायालय गोण्डा के कर्मचारीगण द्वारा वृक्षो का रोपण किया गया। आज के इस अवसर पर जनपद न्यायालय गोण्डा मे कुल 75 वृक्षो का रोपण किया गया। उपरोक्त वृक्षारोपण का कार्यक्रम क्षेत्रीय वनाधिकारी पंडरी कृपाल सुशान्त शुक्ला के सहयोग से सम्पादित कराया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायालय गोण्डा के सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण कर्मचारीगण एवं जिलाविधिक सेवाप्राधिकरण गोण्डा के कार्यालय लिपिक मुकेश कुमार वर्मा कनिष्ठ लिपिक कन्हैयालाल तिवारी एवं पराविधिक स्वयंसेवक तथा वन विभाग के वनदरोगा अनिल कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *