पत्रकार पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

अनुज श्रोत्रिय
झांसी:- मऊरानीपुर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम खिलारा में रहने वाली सुरेंद्र द्विवेदी पुत्र नोरे लाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सुबह-सुबह पेपर बांटने के लिए वह अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। उसी समय विपक्षीगणों द्वारा अचानक उन्हें रोक कर उनके साथ गाली-गलौज की जाने लगी। जब विपक्षियों को गाली-गलज करने से मना किया गया तो विपक्षीगणों के द्वारा डंडे से उन पर प्रहार कर दिया गया। तो वहीं आसपास मौजूद अन्य लोगों के द्वारा उन्हें बचाया गया। इस दौरान मारपीट करने वालों के द्वारा उनकी मोटरसाइकिल को भी तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। तो वही मामले को लेकर पुलिस ने कौशल किशोर द्विवेदी पुत्र बाल कृष्ण द्विवेदी बालकृष्ण पुत्र नाथूलाल द्विवेदी निवासी खिलारा के खिलाफ धारा 352 504 506 324 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
