विशाल काय कछुआ को लावारिश अवस्था में पकड़ा गया

रोहित जयसवाल ब्यूरो चीफ क्राइम
गोंडा:- रेलवे सहायक उपनिरीक्षक लाल साहब सिंह द्वारा एक जल जीव कछुआ जिसे रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15113 कोच संख्या 081113/C के गलियारे में रात्रि के गश्त के दौरान एसआई मोहम्मद खालिद एएसआई रामजी सिंह कांस्टेबल जे.एल चौहान व कांस्टेबल रीना सिंह ने एक लावारिस बोरी में चेकिंग के दौरान कछुआ पाए जाने पर तथा उक्त कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों से उक्त जीव के बारे में पूछताछ किया गया तो किसी ने अपना होना नहीं बताया तो लावारिस पाकर कछुए को उतरवाकर एक ड्रम में पानी के अंदर सुरक्षासे रखा गया और एसआई द्वारा वन विभाग को सूचित किया गया कुछ समय पश्चात वन विभाग के अमित वर्मा वनरक्षक व राम प्रकाश तिवारी अर्दली रोवर रेंज उपस्थित हुए तथा जल जीव की जांच पड़ताल करने पर कछुआ वजन लगभग 15 से 20 KG का होना बताया गया। उस कछुए को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों के अंतर्गत वास्ते अग्रिम कार्रवाई हेतु समक्ष गवाह हेड कांस्टेबल दिवाकर सिंह आरपीएफ पोस्ट द्वारा भेज दिया गया ।
